उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: दुनिया में आपसी संघर्ष,भारत में सभी को सुरक्षा और सम्मान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी यानी दशहरे के पावन अवसर पर गोरखपुर में एक ऐसा बयान दिया, जिसकी चर्चा हो रही है। मानसरोवर रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम के राजतिलक समारोह के दौरान जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने वैश्विक संघर्ष, भारत की सनातन संस्कृति और देश में सुरक्षा एवं सम्मान के मुद्दे पर अपनी बात रखी,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरी दुनिया में अलग-अलग समुदायों के बीच आपसी संघर्ष देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में मुसलमान-मुसलमान आपस में लड़ रहे हैं, कम्युनिस्ट-कम्युनिस्ट के बीच टकराव है और क्रिश्चियन-क्रिश्चियन भी आपस में संघर्ष कर रहे हैं।इसके बाद मुख्यमंत्री ने भारत की सांस्कृतिक परंपरा और सनातन संस्कृति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत सनातन की छाया में हर जाति, संप्रदाय, मत और मजहब के लोगों को सुरक्षा और सम्मान देने का काम कर रहा है।योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि देश के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के सुरक्षा और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।मुख्यमंत्री ने समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों पर भी निशाना साधा। उन्होंने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और देश की मजबूती पर जोर देते हुए एकजुट रहने का संदेश दिया।दशहरे के अवसर पर दिया गया यह संबोधन भगवान श्रीराम के आदर्शों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र की एकता के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।फिलहाल, मुख्यमंत्री के इस बयान के जरिए सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और सभी नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया हैं।

शेयर करें
WhatsApp Facebook X Telegram
और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें