सेवा भारती चित्रकूट द्वारा जिला अस्पताल में वृद्ध आश्रम के चार वृद्ध जनों का आंखों का ऑपरेशन कराया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट आज सेवा भारती चित्रकूट द्वारा जिला अस्पताल में वृद्धाआश्रम के चार वृद्ध जनों का आंखों के परीक्षण के उपरांत सफलता पूर्वक कुशल डॉक्टरों के द्वारा ऑपरेशन कराया गया। वृद्धजनों के लेंस प्रत्यर्पण इस कार्यक्रम में अत्यंत सराहनीय योगदान सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे एवं प्रचार प्रमुख शंकर यादव का रहा । जो लगातार जनपद में संचालित वृद्धाआश्रम के वृद्ध जनों को होने वाली किसी भी प्रकार की शारीरिक परेशानियां को जानने के बाद उनका निवारण भी 100% कराते हैं । परेशानियों को दूर करने हेतु हर संभव प्रयास करते हैं । अभी हाल में ही कुछ दिन पूर्व सेवा भारती द्वारा क्रमशः तीन बार स्वास्थ्य कैंप लगाकर वृद्धजनों की निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण कराया गया था। कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत 41 वृद्धजनों की आंखों में समस्या होना बताया गया इसी क्रम में पुनः नेत्र परीक्षण एवं दवा वितरण का कैंप लगाया गया । कुशल नेत्र परीक्षकों द्वारा 19 लोगों को ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया । तत्पश्चात सभी 19 बुजुर्गों का जिला अस्पताल में ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, बीपी टेस्ट आदि कराकर दवाई दी गई ।आज सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए चार वृद्धजनों का सफल ऑपरेशन किया गया पूरे ऑपरेशन प्रक्रिया में सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे जिला प्रचार प्रमुख शंकर यादव सुबह 8:00 बजे से अस्पताल पहुंचकर बड़ी ही तनमयता श्रद्धा भाव के साथ डटे रहे । ऑपरेशन पूर्ण होने तक सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे जिला प्रचार प्रमुख शंकर यादव और जिला अस्पताल के सीएमएस मौजूद रहकर लगातार अपनी सेवा और वृद्धजनों को हौसला देते रहे। इतना ही नहीं गांव की एक वृद्ध महिला जिसको सांस लेने में भारी दिक्कतें हो रही थी उस वृद्ध महिला को भी पर्चा कटाकर जिला अस्पताल के ही डॉक्टर ऋषि को दिखाने के बाद ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, बीपी टेस्ट, एवं एक्सरे आदि कराने के बाद डॉक्टर ऋषि द्वारा लिखी गई दावावों को लेकर वृद्ध महिला को देते हुए ढांढश बंधाया। और जल्दी ठीक होने के लिए हौसला अफजाई की। वृद्ध महिला भी अपने आशीर्वचनों को रोक नहीं पाई और भावुक होकर भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए अपने गांव चली गई।

India Top 24
Author: India Top 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

वर्षों की भांति इस वर्ष भी चित्रकूट में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद इकाई चित्रकूट संगठन ने बड़े धूमधाम से मनाया नव वर्ष पत्रकार मिलन समारोह, जिसमे जिलाध्यक्ष @AnilDewarva जी के उपस्थिति में पत्रकार सुरक्षा संबंधित मीटिंग कर प्रभु कामता नाथ का किया गया परिक्रमा, तथा जनपद में विभिन्न समस्याओं को लेकर किया गया विस्तृत चर्चा

Buzz4 Ai

वर्षों की भांति इस वर्ष भी चित्रकूट में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद इकाई चित्रकूट संगठन ने बड़े धूमधाम से मनाया नव वर्ष पत्रकार मिलन समारोह, जिसमे जिलाध्यक्ष @AnilDewarva जी के उपस्थिति में पत्रकार सुरक्षा संबंधित मीटिंग कर प्रभु कामता नाथ का किया गया परिक्रमा, तथा जनपद में विभिन्न समस्याओं को लेकर किया गया विस्तृत चर्चा