चित्रकूट के मऊ तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने दो बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को सम्मानित किया। यह सम्मान भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उनके
उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गणना पत्रकों का वितरण, एकत्रीकरण और उनका डिजिटाइजेशन किया जाना है।
विधानसभा 237 मानिकपुर, तहसील मऊ में भाग संख्या 88 के बीएलओ राकेश सिंह और भाग संख्या 89 के बीएलओ अनुभव त्रिपाठी को उनके शत-प्रतिशत और कुशलतापूर्वक कार्य पूर्ण करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। दोनों सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय ताड़ी में कार्यरत हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी मऊ राम ऋषि रमन ने उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर तहसीलदार मऊ राम सुथार, नायब तहसीलदार मऊ पारुल सिंह, समाजसेवी सुनील मिश्र, मनीष सिंह, गोलू द्विवेदी, अनिल कुमार, शिव सागर निषाद व रामनारायण उपस्थित रहे
ब्यूरो रिपोर्ट शिव सागर निषाद

