
पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है वृक्षारोपण कार्य
सर्व पैत्री अमावस्या एवं गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती के शुभ अवसर पर जेपी इण्टर कालेज में ध्वजारोहण, पुषांजलि और गांधी जी के प्रिय भजन के गायन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात प्रबंधक जेपी मिश्रा जी के साथ स्टाफ की उपस्थिति में वृक्ष मित्र रामलाल द्विवेदी प्राणेश के सौजन्य से फलदार वर्षों में सर्वश्रेष्ठ जामुन का पौधा रोपित किया गया। आचार्य रामलाल के अनुसार पौधे लगाने से पितृ दोष की निवृत्ति होती है और पीपल के 5 पौधे लगाने से समाज को बेहतर आक्सिजन मिलने के कारण सारे दोषों की निवृत्ति के साथ सर्व सुखों की प्राप्ति होती है। इसके पूर्व कवि प्राणेश ने सीआईसी परिसर में सूख चुके आंवला की जगह आम का पौधा ट्री गार्ड के साथ स्वयं ही मेहनत कर के रोपित किया। तरौंहा रोड एसपी आवास के पास लोगों द्वारा तोड़े गए, नष्ट किए गए पौधों की जगह आंवला, आम बेल अशोक आदि के पौधे पुनः निजी श्रम से लगाए। नष्ट करने वाले लोगों को नहीं मालूम कि वृक्ष समाज का कितना बड़ा उपकार करते हैं ।एक पौधा सौ पुत्रों के बराबर पुण्यदाता एवं उपकारी होता है। नदी के हनुमान जी परिसर में लगाए गए पेड़ों की देखरेख के लिए व्यक्ति को नियुक्त किया और स्वयं बीच-बीच में प्रणेश भी देख-रेख करते हैं इस प्रकार वहां पौधों के बचने की पूरी संभावना मन को प्रसन्न करती है।
इसके पूर्व कवि रामलाल द्विवेदी ने जिलाधिकारी महोदय मिलने से चौराहों में सार्वजनिक जगहों में जहां पेड़ कट चुके हैं वहां लगवाए जाने के लिए नगर पालिका ईओ को निर्देशित किया गया है ।अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने उन सब स्थानों पर लगवाने का आश्वासन दिया और बताया कि जन जागरूकता न होने से लोग अपने घर के दरवाजे के पेड़ नष्ट कर देते हैं।


