स्व नाथूराम चंदेल संकट मोचन इंटर कालेज बछरन में क्षेत्रीय तीन दिवसीय रैली का हुआ शुभारंभ
चित्रकूट-
पहाड़ी विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम बछरन में स्व०नाथूराम चन्देल संकट मोचन इण्टर कॉलेज में तीन दिवसीय क्षेत्रीय रैली का शुभारंभ आज दिनांक 03/10/2024 समय 10:बजे मुख्य अतिथि चित्रकूट बादाँ लोकसभा सांसद कृष्णा देवी पटेल पूर्व मंत्री शिवसंकर पटेल व सपा के वरिष्ठ नेता मानसिंह पटेल के द्वारा रैली का शुभारंभ कराया गया।

सांसद द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर रैली कार्यक्रम की शुरुआत करायी गयी।रैली कार्यक्रम में सहभागिता लेने के लिए कई क्षेत्रीय इण्टर कालेजो से क्षात्र,क्षात्राओ की टीमें संकट मोचन इण्टर कॉलेज बछरन पहोच चुकी हैं ।रैली में दौड़,ऊँची कूद,डिसकस थ्रो,क्रियागित,कब्बाली ,लोकगीत,आर्केस्टा समेत कई सारे कार्यक्रम सामिल हैं जो तीन तारीख से पांच तारीख तक आयोजित किए जाएंगे।इस मौके पर अध्यक्ष सन्तोष कुमार मिश्रा,प्रधानाचार्य गोबर्धन सिंह, प्रबंधन राजकुमार सिंह,पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह,बछरन प्रधान ब्रजीवन लाल समेत कई सारे लोग उपस्थित रहे।


