मिशन शक्ति अभियान_ 5 के तहत एसडीएम राजापुर व क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय ने विशेष अभियान चलाकर महिलाओं को किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पजनपद चित्रकूट
मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत उपजिलाधिकारी राजापुर एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर द्वारा थाना राजापुर परिसर में आंगनबाड़ी/समाजसेविका को पुलिस की पाठशाला लगाकर तथा क्षेत्राधिकारी राजापुर व प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी द्वारा ग्राम बाबूपुर में महिला जनचौपाल लगाकर नारी सुरक्षा,नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान हेतु विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया गया

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पुलिस अधीक्षक चित्रकूट  अरूण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक  चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति अभियान-5” के तहत जनपद चित्रकूट में आज दिनांक-03-10-2024 को उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार झां एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति  निष्ठा उपाध्याय द्वारा थाना राजापुर परिसर में थाना राजापुर क्षेत्र की महिलाओं/बालिकाओं/आंगनबाड़ी/समाजसेविका को व क्षेत्राधिकारी राजापुर व प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी रीता सिंह,महिला बीट अधिकारी द्वारा ग्राम बाबूपुर बीट में जाकर जन चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी योजना के तहत महिला पुलिस की पाठशाला में आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक कर उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता करना,

सार्वजनिक स्थानो पर घूम रहे शोहदो को चेतावानी देना, महिलाओ से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के बारे में जागरुक करना, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो व साइबर क्राइम के विषय में, गुड टच बैड टच के विषय में व महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला लगाकर जागरूक किया गया।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी महोदया द्वारा बताया गया कि 03 माह की अवधि के दौरान 10-10 दिवस के 09 विशेष अभियान जिसमें ऑपरेशन गरूड़,शील्ड,डिस्ट्राय,बचपन,खोज,मजनू,नशा मुक्ति,रक्षा,ईगल संचालित किये जायेंगे।

India Top 24
Author: India Top 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

वर्षों की भांति इस वर्ष भी चित्रकूट में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद इकाई चित्रकूट संगठन ने बड़े धूमधाम से मनाया नव वर्ष पत्रकार मिलन समारोह, जिसमे जिलाध्यक्ष @AnilDewarva जी के उपस्थिति में पत्रकार सुरक्षा संबंधित मीटिंग कर प्रभु कामता नाथ का किया गया परिक्रमा, तथा जनपद में विभिन्न समस्याओं को लेकर किया गया विस्तृत चर्चा

Buzz4 Ai

वर्षों की भांति इस वर्ष भी चित्रकूट में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद इकाई चित्रकूट संगठन ने बड़े धूमधाम से मनाया नव वर्ष पत्रकार मिलन समारोह, जिसमे जिलाध्यक्ष @AnilDewarva जी के उपस्थिति में पत्रकार सुरक्षा संबंधित मीटिंग कर प्रभु कामता नाथ का किया गया परिक्रमा, तथा जनपद में विभिन्न समस्याओं को लेकर किया गया विस्तृत चर्चा