चित्रकूट पुलिस मिशन शक्ति अभियान-5 के शुभारम्भ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज में छात्राओं को पुलिस की पाठशाला लगाकर नारी सुरक्षा,नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान हेतु विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना “मिशन शक्ति अभियान-5” के शुभारम्भ के अवसर पर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर आज दिनांक 03.10.2024 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल की उपस्थिति में राजकीय बालिका इण्टर कालेज कर्वी में पुलिस की पाठशाला लगाकर नारी सुरक्षा,नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान हेतु विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक कर उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता करना, सार्वजनिक स्थानो पर घूम रहे शोहदो को चेतावानी देना, महिलाओ से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के बारे में जागरुक करना, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो व साइबर क्राइम के विषय में व महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूक किया गया । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा बताया गया कि 03 माह की अवधि के दौरान 10-10 दिवस के 09 विशेष अभियान जिसमें ऑपरेशन गरूड़,शील्ड,डिस्ट्राय,बचपन,खोज,मजनू,नशा मुक्ति,रक्षा,ईगल संचालित किये जायेंगे।